प्रश्न - (क) भाषा किसे कहते हैं और इसके कितने भेद होते हैं?
उत्तर : भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने विचारों, भावनाओं और सूचनाओं को व्यक्त करते हैं।
भाषा के मुख्यतः दो भेद होते हैं:
1. मौखिक भाषा 2.लिखित भाषा
प्रश्न -(ख) मौखिक भाषा और लिखित भाषा में क्या अंतर होता है?
उत्तर : मौखिक भाषा: जो हम बोलकर व्यक्त करते हैं और सुनकर समझते हैं।
उदाहरण: बातचीत, भाषण।
लिखित भाषा: जो हम लिखकर व्यक्त करते हैं और पढ़कर समझते हैं।
उदाहरण: पत्र, पुस्तक।
प्रश्न - (ग) राजभाषा और राष्ट्रभाषा में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर : राजभाषा: वह भाषा जो सरकार के कार्यों में प्रयोग की जाती है।
उदाहरण: भारत की राजभाषा हिंदी है।
राष्ट्रभाषा: वह भाषा जो पूरे राष्ट्र की पहचान और एकता का प्रतीक होती है।
प्रश्न - (घ) लिपि किसे कहते हैं? किन्हीं चार भाषाओं की लिपियों के नाम लिखें।
उत्तर : लिपि वह प्रणाली है जिसके द्वारा भाषा को लिखित रूप में व्यक्त किया जाता है।
चार भाषाएँ और उनकी लिपियाँ:
हिंदी – देवनागरी लिपि
अंग्रेज़ी – रोमन लिपि
पंजाबी – गुरमुखी लिपि
उर्दू – फारसी (पर्सो-अरबी) लिपि
प्रश्न - (ङ) व्याकरण किसे कहते हैं और इसके कितने अनिवार्य अंग हैं?
उत्तर : व्याकरण वह नियमों का समूह है जो भाषा को शुद्ध और सही ढंग से बोलने व लिखने में सहायता करता है।
इसके तीन अनिवार्य अंग होते हैं:
वर्ण-विचार
शब्द-विचार
वाक्य-विचार
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
प्रश्न - (क) मौखिक भाषा को लिखने का ढंग.......... कहलाता है।
उत्तर : लिपि
प्रश्न - (ख) भारतीय संविधान द्वारा ........ भाषाओं को मान्यता दी गई है।
उत्तर : 22
प्रश्न - (ग) हिन्दी को 'राजभाषा' के रूप में ............ सितंबर ...........में स्वीकार किया गया।
उत्तर : 14 सितंबर 1949
प्रश्न - (घ) हिंदी, मराठी, नेपाली और संस्कृत भाषा की लिपि
.......... है।
उत्तर : देवनागरी
प्रश्न - (ङ) भाषा की सबसे छोटी ध्वनि.........कहलाती है, जिसके टुकड़े नहीं किए जा सकते।
उत्तर : वर्ण
3. निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने (✓) तथा गलते के सामने (X) का निशान लगाएँ-
प्रश्न - (क) भाषा शब्द की उत्पत्ति संस्कृति की 'भाष्' धातु से हुई है।
उत्तर : (✓)
प्रश्न - (ख) भारत की राष्ट्रभाषा अंग्रेज़ी मानी जाती है।
उत्तर : (X)
प्रश्न -(ग्र) भाषा को नियमों में बाँधने का काम व्याकरण करता है।
उत्तर : (✓)
प्रश्न - (घ) भाषा के क्षेत्रीय रूप को बोली कहते हैं।
उत्तर : (✓)
प्रश्न - (ङ) वैज्ञानिकता की दृष्टि से देवनागरी लिपि को विश्व की सर्वश्रेष्ठ लिपि घोषित किया गया है।
उत्तर : (✓)
4. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प के आगे सही(✓) का निशान लगाएँ-
(क) बालक का सर्वप्रथम परिचय किस भाषा से होता है?
(अ) मातृभाषा से
(ब) राजभाषा से
(स) राष्ट्रभाषा से
(द) साहित्यिक भाषा से
उत्तर : (अ) मातृभाषा से
(ख) ब्रजभाषा, खड़ीबोली तथा बुंदेली कौन-सी भाषा की उपभाषाएँ हैं?
(अ) राजस्थानी
(ब) पहाड़ी
(स) बिहारी
(द) पश्चिमी
उत्तर : (द) पश्चिमी
(ग) जर्मन भाषा की लिपि कौन-सी है?
(अ) देवनागरी
(ब) गुरुमुखी
(स) फ़ारसी
(द) रोमन
उत्तर : (द) रोमन
(घ) ध्वनियों के लिखने की विधि को क्या कहते हैं?
(अ) अक्षर
(ब) वर्ण
(स) लिपि
(द) व्याकरण
उत्तर : (स) लिपि
(ङ) किसी भी विषय के व्याकरण से उस भाषा का क्या बना रहता है?
(अ) आदर
(ब) अनुशासन
(स) बल
(द) उत्थान
उत्तर : (ब) अनुशासन
5. निम्नलिखित भाषाओं की लिपियाँ लिखें:
(क) हिंदी
उत्तर : देवनागरी
(ख) उर्दू
उत्तर : फ़ारसी
(ग) बांग्ला
उत्तर : बाँग्ला (बंगाली)
(घ) गुजराती
उत्तर : गुजराती
(ङ) अंग्रेज़ी
उत्तर : रोमन
(च) संस्कृत
उत्तर : देवनागरी
6. उचित मिलान करें:
उत्तर : उपभाषाओं को उनकी सही बोलियों से मिलाने का सही क्रम इस प्रकार है:
(क) बिहारी हिंदी .............भोजपुरी
(ख) पहाड़ी हिंदी ...........गढ़वाली
(ग) राजस्थानी हिंदी ........... जयपुरी
(घ) पूर्वी हिंदी ............. अवधी
(ङ) पश्चिमी हिंदी .......... ब्रजभाषा